{"_id":"59fcb0a24f1c1ba7678b9334","slug":"31509732514-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की सीट पर बैठने को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की सीट पर बैठने को लेकर मारपीट
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा के दौरान सीट पर बैठने को लेकर शुक्रवार की दोपहर मनबढों ने एक परिवार के चार लोगों को घायल किया। साथ ही महिलाओ के गले से सोने की चेन आदि लूट लिया। मारपीट करने वालों में से दो को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। जबकि तीन फरार हो गए। घटना मऊ जीआरपी के बेल्थरा रोड की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के पुरा पतोही गांव निवासी मनोज मिश्र 35 पुत्र बुद्घि सागर मिश्र शुक्रवार को अपने परिवार के साथ वाराणसी जा रहे थे। इस दौरान वो बेल्थरा रोड से दादर एक्सप्रेस पकड़े। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वो बोगी में चढकर परिवार को एक सीट पर बिठाए। तभी वहां मौजूद पांच युवकों ने उनसे विवाद कर लिया। अभी वो कुछ समझ पाते मनबढों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उनकी मां रमिता मिश्र के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। मारपीट के दौरान मौके पर पहुंची जीआरपी ने दो बदमाशों को पकड़ा। इस दौरान दोनों को पकड़कर पुलिस जीआरपी मऊ लाई। यहां घायल मनोज मिश्र की तहरीर पर पकड़े गए दोनों और फरार उनके तीन साथियों के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मारपीट में मनोज के साथ उनकी मां रमिता, पत्नी वंदना और नितिन कुुुमार तिवारी घायल हुए।