{"_id":"59b428d04f1c1bf77f8b56aa","slug":"31504979152-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ टीमों के बीच खेला गया क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ टीमों के बीच खेला गया क्रिकेट मैच
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे खेल महोत्सव का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को जीवनराम छात्रावास के मैदान में हुआ। क्रिकेट मैच का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने किया। जिले के विभिन्न ब्लाकों से आठ टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें खुरहट और परदहां ब्लाक की टीम के बीच हुए मैच में खुरहट ने जीत दर्ज की। बोझी बाजार एवं बड़रांव के बीच हुए मैच में बड़रांव ने जीत दर्ज की। फतेहपुर मंडाव और दोहरीघाट के बीच हुए मैच में फतहपुर मंडाव ने जीत दर्ज की। दर शाम तक मुहम्मदाबाद गोहना एवं नगर के बीच मैच का आयोजन चल रहा था।
इस अवसर पर सुनील गुप्त ने कहा कि भारत आज के समय में दुनिया का सबसे युवा देश है। स्वस्थ युवा ही स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग कर सकता है। अत: यह आवश्यक है कि युवाओ का रुझान खेलकूद की तरफ आकर्षित किया जाए। यह हम सब के लिए काफी सुखद क्षण है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवाओ के उत्साहवर्धन के लिए न सिर्फ खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है बल्कि युवाओ के भविष्य के प्रति पार्टी सचेत भी है। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से आई 8 टीमों के बीच 4 मैच खेला गया। समापन के अवसर पर खिलाड़ियों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मुन्ना दुबे, अशोक सिंह, रमेश राय, संजय पाण्डेय, मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय, विजय राजभर, देवेंद्र मोहन सिंह, संयोजक मदन देववंशी, सुनील यादव, राजीव जौहरी, नीरज राही आदि उपस्थित रहे।