फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   वापस किया लाभार्थी से ली गई धनराशि को

वापस किया लाभार्थी से ली गई धनराशि को

Sat, 09 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
वापस किया लाभार्थी से ली गई धनराशि को

विज्ञापन
अमिला। प्रधानमंत्री आवास योजना में गांव के एक व्यक्ति से अवैध रू से वसूली गई 14 हजार पांच सौ रुपये की धनराशि को प्रधान प्रतिनिधि ने खुद लाभार्थी के घर जा कर वापस किया। अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर धनराशि वापस किए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। यह तो मात्र एक नमूना है पुरे ब्लॉक बडरॉव में उच्चाधिकारियों के मिली भगत से ऐसा खेल खेले जाने की चर्चा आम है। पीड़ित मुंह खोलने में कतरा रहे है की कही हमारा प्रधानमंत्री आवास बहक न जाए।

बड़राव ब्लाक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित ग्रामीणों से ग्रामप्रधान प्रतिनिधि द्वारा जमकर लूट की जा रही है। ब्लॉक क्षेत्र के हेमई ग्रामसभा अंतर्गत हेमई पिपरी गांव में आवंटित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र ब्यक्तियों से आवंटन के नाम पर धन उगाही की गई। इस समचार को अमर उजाला ने बीते तीन सितंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका असर हुआ कि हेमई पिपरी गांव निवासी रामसिंगार को प्रधान प्रनिनिधि ने रकम वापस कर दी। रामसिंगार की मांने तो उसे 14 हजार पांच सौ रुपया लिया गया था। जो शनिवार को वापस मिल गया। सरकार निराश्रित बेघरो को आवस के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपया दे रही है, वहीं प्रतिनिधि रुपये का बंदर बांट करने में नहीं चुक रहें। रामसिंगार ने हिम्मत जुटाकर इस भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित लाभार्थियों से उच्चाधिकारियों को रुपए देने की बात पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि हमारे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है अगर होगी तो मामला प्रकाश में आते ही कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed