फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3112 students appeared in the Madrasa Education Board examination.

Mau News: मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए 3112 विद्यार्थी

Thu, 12 Feb 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
3112 students appeared in the Madrasa Education Board examination.
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की तरफ से संचालित मुंशी-मौलवी सेकेंडरी, आलिम सीनियर सेकेंडरी मदरसा बोर्ड की परीक्षा बुधवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

दो पाली में पंजीकृत 3112 के सापेक्ष 2550 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। मदरसा परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए हर परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक-एक सह केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कार्यालय से ऑनलाइन परीक्षा की निगरानी की जा रही थी। तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दस्ता चक्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। पहली पाली में पंजीकृत 2327 की तुलना में 1867 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में पंजीकृत 785 की तुलना में 683 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed