{"_id":"61e70895b72e682d4952dffb","slug":"31-new-corona-infected-patients-found-in-the-district-mau-news-vns63428178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 31 नए कोरोना संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 31 नए कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ थमता नजर नहीं आ रहा है, मंगलवार को आई अलग अलग कोविड जांच रिपोर्ट में 31 नए मरीज मिले। इसमें दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सक और एक स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित मिले। कोरोना के नए मामलों में संक्रमित मरीजों में अधिकांश युवा वर्ग है।मंगलवार को भी संक्रमित मिले मरीजों में 22 ऐसे मरीज है, जिनकी उम्र 40 वर्ष से नीचे है।
सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि मंगलवार को 633 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई, इसमें छह जबकि 857 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 25 नए मरीज मिले। बताया कि संक्रमित मरीज में दोहरीघाट सीएचसी का एक चिकित्सक और एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल है।इसके अलावा एक निजी बैंक के दो कर्मचारी भी संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में पांच वर्ष का एक मासुम जबकि 9 और 14 वर्ष का किशोर संक्रमित मिले। नए मरीजों से जिले में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 519 पहुंच गई। इसमें 8 हजार 292 मरीज रिकवर हो चुके है, 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि वर्तमान में सक्रिय 147 मरीजों में से 136 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।