{"_id":"5beb0f0dbdec2269a642c385","slug":"31-5000-ghar-baithe-aarakshit-kara-sakenge-tikat-can-reserve-tickets-sitting-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे आरक्षित करा सकेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे आरक्षित करा सकेंगे टिकट
mau
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
रेल टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और इन्हें रद्द करने सहित अन्य सुविधाओं के साथ एक विशेष मोबाइल एप शुरू किया है। इस एप में सावधिक (सीजन) और प्लेटफॉर्म टिकटों के नवीनीकरण, आर-वॉलेट की बकाया राशि की जांच और लोड करने व यूजर प्रोफाइल मैनेजमेंट और बुकिंग हिस्ट्री की भी सुविधा होगी। रेलवे ने मोबाइल आधारित एप्लिकेशन ‘अटसनमोबाइल’ विकसित किया है। यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर या विंडोज स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही पंजीकरण कराने के तरीके के बारे में भी बताया गया है।
पंजीकरण कराने के लिए यात्रियों को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर, नाम, शहर, रेल की डिफ़ॉल्ट बुकिंग, श्रेणी, टिकट का प्रकार, यात्रियों की संख्या और बार-बार यात्रा करने के मार्गों का विवरण देना होगा। पंजीकरण कराने पर यात्री का जीरो बैलेंस का रेल वॉलेट (आर-वॉलेट) अकाउंट खुद-ब-खुद खुल जाएगा। खास बात यह है कि आर-वॉलेट बनाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। रेलवे ने बताया है कि आर-वॉलेट को किसी भी यूटीएस काउंटर पर या वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से रीचार्ज किया जा सकता है।
पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इसमें अग्रिम टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है यानी, हमेशा वर्तमान तिथि में ही यात्रा की जाएगी। यात्री टिकट का प्रिंट लिए बगैर भी यात्रा कर सकते हैं, टिकट जांच कर्मी द्वारा टिकट मांगने पर यात्री एप में टिकट दिखाएं विकल्प का उपयोग कर टिकट दिखायेंगे।