फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3000 hand pumps are out of order in nine blocks

Mau News: नौ ब्लॉकोंं में 3000 हैंडपंप खराब

Sun, 23 Mar 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
3000 hand pumps are out of order in nine blocks
गर्मी शुरू हो गई है। गांवों में खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं हुई। लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हर गांव में दो से चार सरकारी हैंडपंप खराब हैं। जिले में 645 गांवों में 29 हजार हैंडपंप लगाए गए हैं। नौ ब्लॉकोंं में लगभग 3000 हैंडपंप खराब है। मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक के 83 ग्राम पंचायतों में 3438 हैंडपंप लगाए गए हैं। इसमें से 53 हैंडपंप खराब हैं। 31 रिबोर और शेष में मामूली खराबी है। जल जीवन मिशन के के तहत 21 ग्राम पंचायत में अलाउद्दीन पट्टी, उम्मनपुर, सुतरही, चालीसवां, बनियापार, बरहदपुर, गालिबपुर, अलाउद्दीनपुर, हिंडोला, टेकेई, देवरिया, भदवा, अन्नूपार आदि ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य चल रहा है। घोसी ब्लाॅक में कुल 2057 हैंडपंप हैं। सर्वे में 806 हैंडपंप खराब मिले। घोसी ब्लॉक क्षेत्र के मझवारा में भी हैंडपंप खराब है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में चार हजार इंडिया मार्क टू हैंडपंप रिबोर और 3800 हैंडपंप की मरम्मत कराई गई है। खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी ग्रामसभा की है। परेशान ग्रामीण ग्राम प्रधान और ब्लॉक कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग डायरिया, पेचिस, उल्टी सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जा रहे हैं। कोपागंज के ग्राम सोड़सर में जलजीवन मिशन के तहत बने ओवरहेड टैंक की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। इससे लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

कोट
गांवों मेें भरपूर पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास जारी है। गांवों में खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए सर्वे चल रहा है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

अजीत कुमार सिंह

प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed