फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   300 school vehicles, 140 unfit, four lost their lives in seven days

Mau News: 300 स्कूल वाहन, 140 अनफिट, सात दिन में चार ने गंवाई जान

Tue, 04 Mar 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
300 school vehicles, 140 unfit, four lost their lives in seven days
मऊ। जिले में छह दिन तीन निजी स्कूल की बसों से तीन सड़क हादसों में चार लोगों की जान जा चुकी है। परिवहन विभाग के आंकड़े के अनुसार 300 स्कूली वाहन जिले में पंजीकृत हैं, इसमें 140 अनफिट हैं, बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

विभाग एक तरफ तो अमानक वाहनोंं में छात्रों के न बैठने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब भी मिलीभगत से निजी स्कूल संचालकों द्वारा छोटे वाहनों से बच्चों को लाने-छोड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते छह दिन में हुए हादसों के ग्राफ पर नजर डाले तो मंगलवार को घोसी में मधुबन कस्बा की निजी स्कूल बस की टक्कर से मुहम्मदपुर हसनपुर में बाइक चला रहे युवक निशांत की मौत हो गई, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही दो छात्राएं हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस हादसे से 24 घंटे पहले घोसी कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपार मोड़ के पास बेकाबू बस ने आगे निकलने की होड़ में बगल से गुजर रही बाइक में टक्कर मार दी थी।

हादसे में घोसी कोतवाली क्षेत्र के खनिगह निवासी रामरतन सिंह 52 और उनकी भतीजी सोनम सिंह की मौत हो गई।
इससे पहले बीते 27 फरवरी को मधुबन कस्बा में एक निजी वैन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें बाइक चला कौशल, उसकी बहन काजल और उसकी दादी सुरसतिया 65 गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जहां इलाज के दौरान सुरसतिया की मौत हो गई। उधर इस हादसे के बाद मंगलवार को परिवहन विभाग सक्रिय होकर नगर में पांच अनफिट वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed