{"_id":"68715e387a718c7cb005e954","slug":"30-health-workers-including-four-doctors-were-found-absent-in-opd-mau-news-c-295-1-mau1001-130495-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ओपीडी में चार डॉक्टरों सहित 30 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ओपीडी में चार डॉक्टरों सहित 30 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिला अस्पताल में ओपीडी में गायब रहने की शिकायत पर सीडीओ प्रशांत नागर शुक्रवार को ओपीडी के समय के डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे। यहां चार डाक्टर और 26 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले।
अस्पताल में निरीक्षण डिजिटल एक्सरे मशीन खराब मिली। वहीं मरीजों ने वार्ड में नियमित बेड शीट नहीं बदलने की शिकायत की। सीडीओ ने गायब रहने वाले सभी डाक्टर-स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश सीएमएस को दिया।
सीडीओ प्रशांत नागर शुक्रवार की सुबह 9:30 पर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में ऑनलाइन पर्ची काउंटरों पर मरीजों की भीड़ देखी गई। पर्ची काटने वाले कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा ओपीडी, ट्रॉमा सेंटर, सिटी स्कैन, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, टीवी, एचआईवी, एनआरसी, डायलिसिस सहित अन्य जनरल वार्डों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
ओपीडी में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर आर चौहान, डॉ मुकुल मौर्य एनआरटी चिकित्साधिकारी, डॉक्टर आरके गुप्ता, डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार चौधरी गायब मिले। इस दौरान सीडीओ ने जब जिला अस्पताल में उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक की जांच की तो पता चला कि सभी डाक्टर, कर्मचारियों का नाम बायोमेट्रिक में पूर्ण रूप से दर्ज नहीं है। वहीं सीएमएस पर नराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
सीडीओ के निरीक्षण के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र और जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि प्रतिदिन बेडशीट नहीं बदली जाती है। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के किसी भी हिस्से में सफाई करते कर्मचारी नहीं मिले। इसके साथ ही अस्पताल के पिछले हिस्से में बने भवन में सफाई नहीं पाई गई। निरीक्षण में इमरजेंसी वार्ड में दो डॉक्टर उपस्थित रहे। डॉक्टर अनिल कुमार व डॉक्टर अमीर अहमद वार्डों में राउंड पर ड्यूटी करते मिले।
यह स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले
सीडीओ के निरीक्षण में मोनिका आईटीसी काउंसलर, शिवेंद्र सिंह फार्मासिस्ट, रीता सिंह काउंसलर एनआरटी सेंटर, इंद्रमणि टीवी एचआईवी, अमनदीप खरवार फिजियोथैरेपिस्ट, आर मिश्रा एलटी, लिवास राम एलटी, राकेश शर्मा काउंसलर संविदा, अनमोल कुमार सिंह डीओ संविदा, चंद्रभान संविदा, दिनेश कुमार सुपरवाइजर, मोहम्मद सलीम सफाई कर्मी, शिबू अली, सुधा, निरमा देवी, लालती देवी, विमला, सरिता, सुषमा, रेहाना सफाईकर्मी, सर्वेश त्रिपाठी बर्न यूनिट, निकलेस राम चतुर्थ श्रेणी, रमाशंकर स्वीपर एवं संजय यादव बर्न यूनिट अनुपस्थित मिले।
गायब रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश सीएमएस को दिया है। भविष्य में ऐसी लापरवाही मिली तो शासन से पत्राचार कर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत नागर, सीडीओ