{"_id":"65f6009f24927a8a3904ea36","slug":"28964-first-time-young-voters-will-decide-ghosis-mp-mau-news-c-295-1-svns1028-110276-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पहली बार के 28964 युवा वोटर तय करेंगे घोसी का सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पहली बार के 28964 युवा वोटर तय करेंगे घोसी का सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। घोसी लोकसभा चुनाव सातवें चरण में एक जून को होगा। लोकसभा चुनाव में पहली बार 28964 युवा मतदान करेंगे। वहीं 16274 बुजुर्ग तथा 15056 दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रचार प्रसार सामग्रियों पर भी रोक लग गई है। नगरपालिका प्रशासन सहित समस्त नगर पंचायतों में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम होर्डिंग्स और बैनर हटाने में जुट गई। पूरे जिले से करीब 3000 छोटे बड़े बैनर पोस्टर हटाए गए। आचार संहिता के लागू होने के साथ ही कोई भी राजनीतिक दल अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार नहीं कर सकेंगे। साथ ही किसी भी तरह की घोषणा भी नहीं की जा सकती।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां चल रही थीं। चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन अलर्ट मूड में आ गया। चुनाव की तिथियों का एलान होते ही प्रशासन भी एक्शन में आ गया। राजनीतिक दलों की होर्डिंगों को हटाने के लिए जेसीबी लगा दी गई। आचार संहिता लागू होने के बाद सीएम आरोग्य मेला, संपूर्ण समाधान दिवस, समाधान दिवस पर रोक रहेगी। शनिवार सुबह से ही प्रशासन सहित नगरपालिका, नगर पंचायतों में गठित टीमें चौकन्ना रहीं। अभी तक रूट मार्च के लिए सीआईएसएफ और एसएसबी, अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां आई हुई हैं।
घोसी लोकसभा पर एक नजर
1124 मतदान केंद्र
2125 मतदेय स्थल
01 जून मतदान
04 जून मतगणना
कुल वोटर
पुरुष वोटरः 10 लाख 95 हजार 381
महिला वोटरः नौ लाख 71 हजार चार महिलाएं
कुल वोटरः 20 लाख 66 हजार 457
2019 लोकसभा चुनाव
57.31 प्रतिशत मतदान किया था 11 लाख 41 हजार 480 मतदाताओं ने
2014 लोकसभा चुनाव
54.99 प्रतिशत मतदान किया था, 10 लाख 39 हजार 830 मतदाताओं ने
इनसेट:
2019 की तरह सातवें चरण में होगा 2024 का चुनाव
वर्ष 2024 में घोसी लोकसभा चुनाव सातवें चरण में होगा। 2024 का भी घोसी चुनाव सातवें चरण में मतदान एक जून को होगा। जबकि मतगणना चार जून को होगा। जबकि वर्ष 2019 में सातवें चरण में 19 मई को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने हटवाए बैनर पोस्टर
इंदारा। आदर्श आचार संहिता जारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी शनिवार की शाम सड़क पर उतर गए। नगर पंचायत अदरी और मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के करहा बाजार में दीवारों, खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे चुनाव से संबंधित बैनर पौस्टर उतरवाए गए। सदर नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मी सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर हटाते दिखे। पोस्टर-बैनरों को हटाए जाने का सिलसिला देर रात जारी रहा। इस मौके पर उपनिरीक्षक अभिषेक मिश्रा और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद