Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहली बार 12 किमी का हिस्सा ब्लैक स्पॉट चिह्नित, बढ़ रहे हादसे
17 नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए जा रहे हैं। इन जगहों पर जनवरी से जुलाई माह तक 211 सड़क दुर्घटनाओं में 109 लोगों की जान जा चुकी है।
विस्तार
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन ने कुल 27 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। इसी क्रम में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 12 किलोमीटर हिस्से को पहली बार ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। जिले में 17 नए चिह्नित ब्लैक स्पॉट में सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए जा रहे हैं।
इन जगहों पर जनवरी से जुलाई तक 211 सड़क दुर्घटनाओं में 109 लोगों की जान जा चुकी है। वर्ष 2021 की तुलना में हर साल जिले की सड़कों पर 20 फीसदी अधिक लोग दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे हैं।
चिह्नित ब्लैक स्पॉट में 13 एनएचएआई एक यूपीडा, 8 लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड और पांच लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के हिस्से में पड़ते हैं। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर थाना क्षेत्र के भांटी से विनोदपुर तक 12 किलोमीटर हिस्से को पहली बार ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है।
इसे भी पढ़ें; News: पुलिसकर्मी के बेटे ने लगाया फंदा, पैमाइश के दौरान मारपीट में सात पर FIR; पढ़ें वाराणसी की खबरें
यूपीडा, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग की तरफ से इन जगहों पर संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिंग, रंबल स्ट्रिप बनाए जाएंगे जिससे वाहन चालकों को खतरे का संकेत मिलेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
क्या बोले अधिकारी
सड़क हादसों का ग्राफ कम करने के प्रयास जारी हैं। इसी के तहत जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा, 17 नए ब्लॉक स्पॉट चिल्लित किए गए है। -प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी मऊ