फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   27 employees in training are absent

प्रशिक्षण में 27 कर्मचारी रहे गैरहाजिर

Sun, 26 Nov 2017 11:01 PM IST
mau news
mau news Updated Sun, 26 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
27 employees in training are absent
मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद मतदानकार्मिक।
मऊ। नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जुटा जिला प्रशासन अभी से मतगणना की तैयारी करने लगा है। इस दौरान रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 27 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित होने वाले कर्मचारियों को 30 नवंबर के प्रशिक्षण में उपस्थित होने का आदेश दिया। बोले इसके बाद अनुपस्थित रहने वालों के विरूद्ध्‍ा रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को संपन्न हुए प्रशिक्षण के दौरान अशोक सिंह, श्रीपति, डा. रामश्याम सिंह, अखिलेश कुमार, अमित कुमार सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, उदयभान सिंह, सलीम अख्तर, महेंद्र नाथ यादव, सूर्यभान तिवारी, गणेश राम, अनिल पांडेय, ज्ञानेंद्र कुमार राय, कमला सिंह, मनीष यादव, रवि प्रकाश सिंह, आशु मलिक चौबे, अग्निवेश सिंह, दीपक वर्मा, जनार्दन शर्मा, अरविंद कुमार यादव, उपेंद्र कुमार राय, राजीव कुमार सिंह, अरविंद कुमार, महेंद्र नाथ यादव, राणा प्रताप यादव, दिनेश कुमार मल्ल आदि लोग अनुपस्थित रहे। मुख्यविकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अनुपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे 30 नवंबर को होने वाली मतगणना प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण लेने में उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ आरपी एक्ट 1951 की धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि यह निर्वाचन लोकतंत्र की पावन भावनाओं के अनुरूप है। इसमें भाग लेना , मतदान कराना , मतगणना कराना हर कर्मचारी के दायित्वों का हिस्सा है। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि निर्वाचन के प्रत्येक कार्यों को पूरी निष्ठा और कर्तव्य परायणता के साथ निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed