फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2699 students left the exam due to strictness

Mau News: सख्ती के चलते 2699 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 13 Mar 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
2699 students left the exam due to strictness
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिट परीक्षा की पहली पाली और दूसरी पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने 12 से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। काफी देर तक जांच की। पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू, इंटर धुलाई और रंगाई की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इस दौरान 2699 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिट परीक्षा जिले के 135 परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा हुई। परीक्षा में 2845 में से 2649 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटर धुलाई रंगाई में पंजीकृत 209 में से 197 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 36714 में से 34223 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने परीक्षा केंद्रों मेें स्ट्रांग रुम, सीसीटीवी कैमरा आदि का बारीकी से जांच की। वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण होने से प्रबंधकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सचल दस्ता ने परीक्षा केंद्राें का औचक निरीक्षण किया। जहां परीक्षा नकलविहीन होना पाया गया। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed