फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   262 candidates received appointment letters at the job fair.

Mau News: रोजगार मेले में 262 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

Wed, 17 Jun 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
262 candidates received appointment letters at the job fair.
नगर ​स्थित जिला सेवा योजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यार्थी।स्रोत- स्वयं
नगर के सहादतपुरा स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 262 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
रोजगार मेले में सीआर-3 प्राइवेट लिमिटेड तथा रोशनी इंटरप्राइजेज सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने लगभग 1585 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 262 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए चुना गया, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिला।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा निजी क्षेत्र की कंपनियों को योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed