फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2,416 people underwent health check-ups, with 10% of women found to be deficient in hemoglobin.

Mau News: 2416 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच,10 फीसदी महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी मिली

Sun, 28 Sep 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
2,416 people underwent health check-ups, with 10% of women found to be deficient in hemoglobin.
मऊ। नगर के चार नगरीय सहित नौ ब्लॉकों के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य मेले में 2416 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। बेहतर उपचार के लिए 74 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सबसे अधिक 156 मरीज का उपचार चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ।
विज्ञापन

नगर के हनुमान नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 63, भरुहू का पुरा में 78, छोटी महरनिया में 44 और डोमनपुरा में 53 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई, जबकि मझवारा में 55 सहित 2416 मरीजों उपचार किया गया। मेले में 96 चिकित्सकों की टीम ने 211 स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से 1163 पुरुष, 260 बच्चे, 993 महिलाओं का उपचार किया। मेले में 47 मरीजों के उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि जन आरोग्य मेला में 40 फीसदी मरीज बुखार, उल्टी, दस्त, पेद दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे। 10 फीसदी महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed