फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2303 Gram Panchayat members' posts remain vacant

2303 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रह गए रिक्त

Sun, 09 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
2303 Gram Panchayat members' posts remain vacant
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान प्रधान पद के उम्मीदवार ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव लड़ाने के प्रति जागरुक नहीं रहे। जबकि ग्राम पंचायत के गठन के लिए पंचायत सदस्यों की भूूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहती है। प्रधान पद के उम्मीदवारों की ओर से बरती गई उपेक्षा का परिणाम रहा कि जनपद में 2303 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं। यानी जनपद में कुल सदस्य संख्या के एक चौथाई पदों पर किसी ने उम्मीदवारी ही नहीं की। अब इन पदों के लिए छह महीनों के अंदर चुनाव कराने होंगे। सबसे अधिक 386 ग्राम पंचायतों के पद घोसी ब्लाक में रिक्त रह गए हैं। जबकि सबसे कम 128 पद परदहा ब्लाक में रिक्त हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में घोसी ब्लाक के कई गांवों को मिलाकर कुल 386 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं जबकि बड़रांव ब्लाक के कई गांवों को मिलाकर 280 पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं। रतनपुरा ब्लाक में 251 पंचायत सदस्य पद खाली रह गए हैं। एधर दोहरीघाट ब्लाक के 253 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद खाली रह गए हैं। फतेहपुर मंडाव ब्लाक के गांवों में 216 और रानीपुर ब्लाक के कई गांवों में कुल 219 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए किसी उम्मीदवार ने परचे ही भरे। कोपागंज ब्लाक के 334 तथा मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कई गांवों में 236 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए किसी ने भी उम्मीदवारी में रुचि नहीं दिखाई। सबसे कम परदहा ब्लाक में भी128 ग्राम पंचायत सदस्य
विज्ञापन

पदों के लिए किसी ने भी रुचि नहीं ली लिहाजा इतनी संख्या में पद खाली रह गए।गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव लड़ने के लिए कोई रुचि ही नहीं लेता है। यही कारण है कि जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य पदों की कुल संख्या 8409 के सापेक्ष 2303 यानी एक चौथाई से अधिक पद रिक्त ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed