{"_id":"600dc2d08ebc3e2f2038407b","slug":"2200-health-workers-to-be-vaccinated-in-third-phase-in-11-hospitals-mau-news-vns571023776","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 अस्पतालों में तीसरे चरण में 2200 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 अस्पतालों में तीसरे चरण में 2200 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर कोविड वैक्सीनेशन के लिए टीका भंडारण की क्षमता बढ़ गई। दरअसल स्वास्थ्य विभाग को शासन द्वारा छह नए आईएलआर भेजा गया। इसके साथ कोरोना टीका रखने के लिए आई आईएलआर की संख्या आठ हो गई।
बताते चले कि कोरोना संक्रमण को लेकर टीकाकरण शुरू हो चुका है। इसको लेकर पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग को दो आइस लाइन रेफ्रिजरेटर (आइएलआर) भेजा गया था। जिसमें 225 लीटर वैक्सीन को रखा जा सकता है। इसी क्रम में टीकाकरण के प्रथम के तीसरे तथा चौथे दौर में टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ने पर रविवार को छह ओर आईएलआर भेजा गया। जिससे कोरोना वैक्सीन की क्षमता को ओर बढ़ाया जा सका।
विभागीय सूत्रों की माने तो आए आईएलआर में चार मुख्यालय पर तो चार रानीपुर, परदहां, फतेहपुर मंडाव और बडरांव सीएचसी पर जाएगा। वर्तमान में उन्हें सीएमओ कार्यालय में बने कोल्ड चेन स्टोर में रखा गया है। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण का आयोजन सिर्फ चार केंद्र जबकि 22 जनवरी को सात केंद्र पर हुआ था। जहां पहले दिन 264 वही दूसरे दिन 1016 लाभार्थियों को टीका लगा था। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के तीसरे और चौथे दौर में व्यापक स्तर पर टीकाकरण की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस क्रम में दो आईएलआर के बाद अब छह नए आईएलआर मिले है। जिसमें निर्धारित तापमान में कोरोना की वैक्सीन को रखा जाएगा। एक आईएलआर की क्षमता 225 लीटर की है, जो दो से आठ डिग्री के तापमान को हमेशा बरकरार रखता है।
विज्ञापन
28 और 29 को 11 अस्पतालों पर आयोजित होगा टीकाकरण
मऊ।जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि जिले में कोरोना टीका का तीसरा चरण 28 जनवरी बृहस्पतिवार को आयोजित होगा।इस बार टीकाकरण जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के अलावा जिले के सभी नौ सीएचसी पर आयोजित होगा। इसी क्रम में 29 को चौथे चरण में टीकाकरण किया जाएगा।इन दोनों टीकाकरण में 22-22 सौं से ज्यादा कर्मचारियों का टीकाकरण करने की योजना है। इसमें सरकारी के साथ प्राइवेट क्षेत्र के भी स्वास्थ्यकर्मी शामिल होंगे।