{"_id":"5f400bac8ebc3e3cf8722063","slug":"22-found-including-three-bsa-office-employees-number-1028-mau-news-vns5426990184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए आफिस के तीन कर्मचारियों सहित 22 मिले संक्रमित, संख्या हुई 1028","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए आफिस के तीन कर्मचारियों सहित 22 मिले संक्रमित, संख्या हुई 1028
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा हैं,शुक्रवार को इसके जद में जिले के दो शासकीय कार्यालय के नौ कर्मचारी सहित 22 नए संक्रमित मरीज मिले। जिले में इसके साथ मरीजों की कुल संख्या 1028 पहुंच गई। सकारात्मक बात है कि 731 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। जबकि 290 सक्रिय मरीज हैं।
कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एंटीजेन टेस्ट में 16 तथा बीएचयू से आई रिपोर्ट में 6 लोग संक्रमित मिले।सीएमओ ने बताया कि बीएसए कार्यालय का जिला समन्वयक, स्टेनो तथा एक कम्यूटर आपरेटर एंटीजेन टेस्ट में संक्रमित मिले।जबकि हलधरपुर थाने के छह पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अन्य मरीजों में इमलियाडीह गांव का एक व्यक्ति तथा ब्लॉक रोड परदहां के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं चिरैयाकोट के यूसूफाबाद से एक व्यक्ति, औलिया पुर घोसी से एक व्यक्ति, वलिदपुर से एक व्यक्ति, परदहां ठकुरहा का एक व्यक्ति, चकऊथ का एक व्यक्ति, सदर चौक का एक व्यक्ति, पुराना कोपागंज का एक व्यक्ति, मर्यादपुर का एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव मिली है।बोले कि जिले में नए संक्रमित मरीजों से कुल मरीजों का ग्राफ 1028 पहुंच गया। इसमें 731 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि सात मरीजों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1515 लोगों की हुई कोरोना जांच
मऊ। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 660 लोगों का सैंपल बीएचयू भेजा गया। वहीं 855 लोगों का एंटीजेन से टेस्ट किया गया। जबकि तीन लोगों का ट्रू नाट के माध्यम से जांच हुई।बताया कि अब तक जिले में कुल 18570 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ है। जिसमें कुल 489 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके 20609 का सैंपल बीएचयू भेजा गया। जिसमें 15518 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है । इसमें 15254 लोगों की रिपोर्ट निगेेेटिव मिली है।