Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2,178 people received a dose of good health.

Mau News: 2178 लोगों को मिली सेहत की खुराक

Sun, 28 Jun 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
2,178 people received a dose of good health.
खुरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएम जन आरोग्य मेले में मरीज को देखते चिकित्सक डॉ कमलेश गुप्
मऊ। नगर के चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के नौ ब्लॉक के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में 2178 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 82 चिकित्सकों की टीम ने उपचार किया। जबकि 24 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

नगर के हनुमान नगर अस्पताल में 68, भरहूं का पूरा में 44, डोमनपुरा में 69 तो छोटी महरनिया में 41 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि खुरहट में 59, रेनी में 61 मरीजों का उपचार किया गया। 40 अस्पतालों में 82 चिकित्सकों की टीम ने 248 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर 2178 मरीजों का उपचार किया। इसमें पुरुष मरीजों की संख्या 1039 तो महिला मरीज 826 और 313 किशोर किशोरियों का उपचार किया गया। सीएमओ डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि सीएम आरोग्य मेले में 70 फीसदी मरीज डायरिया, बुखार, वायरल की समस्या लेकर पहुंचे थे। इस दौरान 15 मरीजों को जांच के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed