{"_id":"5c1a7998bdec225715597d13","slug":"21545238936-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से राजकीय नलकूप खराब, सिंचाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से राजकीय नलकूप खराब, सिंचाई प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलधलपुर। रतनपुरा ब्लाक के मानिकपुर में राजकीय नलकूप दो माह से बंद पड़ा है। नलकूप चालू ना होने से फसल की सिंचाई न होने से किसान परेशान है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन अभी तक नलकूप नहीं बनाया गया है। इससे किसानों में रोष पनप रहा है।
रतनपुरा क्षेत्र के मानिकपुर में सिंचाई के लिए राजकीय नलकूप तो लगा दिया गया है, लेकिन बीते दो माह से नलकूप खराब पड़ा हुआ है। नलकूप खराब होने से किसानों द्वारा गेहूं की सिंचाई पर इसका असर पड़ रहा है। मजबूरन किसानों को सिंचाई के लिए प्राइवेट पंपिंग सेट से डेढ़ सौ रुपये घंटे का पानी चला कर गेहूं की सिंचाई करने को मजबूर है। इस संबंध में प्रभुनाथ चौहान, हीरा चौहान, भोला, हरदेव ने बताया कि कई बार खराब नलकूप को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, बावजूद नलकूप ठीक नहीं कराया जा रहा है।