{"_id":"5be1da2abdec22693f5f67af","slug":"21541528106-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण न करने वालों पर दर्ज कराएं केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण न करने वालों पर दर्ज कराएं केस
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने नेतृत्व में अधिकारियों ने तहसील के बनियापार, पीड़यूथ सिंहपुर, भेलउर चंगेरी, खिजिरपुर गांव में मंगलवार की सुबह मॉर्निग फॉलोअप किया। इस दौरान ग्रामीणों को खुले में शौच से मना करने के साथ शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की। साथ ही राशि मिलने के बाद शौचालय निर्माण ना कराने वाले लाभार्थियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश बीडीओ को दिया।
मंगलवार की सुबह करीब चार बजे उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर पिउथसिंहपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को खुले में शौच को लेकर लोगो को समझाया। यहां पाया कि 601 सापेक्ष गांव में केवल 391 ही शौचालय बने है। इस पर नाराजगी दिखाते हुये बीडीओ फैसल आलम को सभी के विरुद्ध एफआईआर का निर्देश दिया। इसके बाद बड़राव खिजिरपुर गांव पहुच कर नाली विवाद को सुलझाने के साथ लोगों को खुले में शौच से मना करने के साथ जो मना करने पर न माने उनके विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया। यहां 404 के सापेक्ष 184 ही शौचालय बना होना पाया गया। जिसपर प्रधान,सेक्रेटरी को निर्देश दिया कि जिनके शौचालय नही बने है ,उनके विरुद्ध कोतवाली में में तहरीर दे। इसके बाद भेलउरचंगेरी गांव पहुच कर लोगो को खुले में शौच से मना किया। यहां भी 775 के सापेक्ष 393 शौचालय का निर्माण होना पाया गया।
हलधरपुर। स्वच्छता ही सच्ची सेवा है, इससे जहां वातावरण शुद्ध रहता है वहीं बीमारियां भी नजदीक नहीं आती हैं। जब बीमारी नहीं आएगी तो लोग स्वस्थ रहेंगे। उक्त बात मंगलवार को ब्लाक रतनपुरा के ग्राम बकुची डाडीडीह में मॉर्निंग फॉलोअप करते हुए बीएसए ने ग्रामीणों से कही।
विज्ञापन
जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने मंगलवार की सुबह चार बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के साथ बकुची डाडीडीह गांव का मार्निग फॉलोअप करते हुए गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों से रूबरू हुए। स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी को शौचालयों का प्रयोग करना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा जा सके। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिया कि आप लोगों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जाएगा। इस मौके पर नित्य प्रकाश यादव, सचिदानंद यादव , भरत लाल यादव, ग्राम प्रधान पचदेव चौहान आदि लोग मौजूद रहे।