{"_id":"5be1d8abbdec22697e539795","slug":"21541527723-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब नवाज एक्सप्रेस की पहिया से निकली चिंगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब नवाज एक्सप्रेस की पहिया से निकली चिंगरी
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर से किशनगंज जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस के पहिए से मंगलवार की शाम चेन पुलिंग के समय चिंगारी निकलने लगी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री ट्रेन से उतरकर चिंगारी पर पानी डालकर आग बुझाया। मौके पर ट्रेन आधा घंटा खड़ी रही।
बताया जा रहा है कि अजमेर से किशनगंज जाने वाली डाउन गरीब नवाज एक्सप्रेस अभी मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास पहुंची कि ट्रेन का स्टॉपेज न होने पर कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दिया। ट्रेन के ज्यादा रफ्तार में होने के चलते अचानक चेन पुलिंग से ट्रेन रुक गई लेकिन एक कोच के पहिया से चिंगारी निकलने लगी। इस पर ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर चिंगारी पर पानी डाला। इस बाबत स्टेशन मास्टर एसके प्रसाद ने बताया कि चैन पुलिंग के चलते ट्रेन का पहिया जाम हो गया, जिससे यह दुर्घटना हो गई लेकिन कोई भी क्षति नहीं हो पाई है। घटना के बाद करीब 10 मिनट बाद ट्रेन चालक ट्रेन को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां टेक्नीशियन टीम ने पहुंचकर ट्रेन का मुआयना किया। इस दौरान ट्रेन करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।