फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   घाघरा में उफान आने से तटवर्ती इलाके के लोगों की बढ़ी धड़कनें

घाघरा में उफान आने से तटवर्ती इलाके के लोगों की बढ़ी धड़कनें

Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
घाघरा में उफान आने से तटवर्ती इलाके के लोगों की बढ़ी धड़कनें
घाघरा में एकाएक उफान आने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीर दिखाई दे रही है। नदी के उग्र होने के आसार से लोगों की नींद उड़ गई है। कटान होने से ऐतिहासिक धरोहरों तथा तटवर्ती इलाकों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर 24 घंटे में सात सेमी बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की धड़कने बढ़ती जा रही है। बुधवार को नदी का जलस्तर 68.70 मीटर रहा। गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर है। नदी के रौद्र रुप धारण करने से नगर की ऐतिहासिक धरोहरें मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला और मुक्तिधाम पर संकट के बादल मंडराने लगा है। वहीं तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, चिऊंटीडांड़, लामी, तारनपुर, कादीपुर, हरधौली, बहादुरपुर, बुढ़ावर, पतनई, सरयां, ठिकरहिया, नगरीपार, रसूलपुर, सूरजपुर सहित दर्जनों गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं। देवारा क्षेत्र के कटान पीड़ित मुखलाल, श्रीराम प्रसाद, सुरेंद्र यादव का कहना था कि बरसात पूर्व नदी के कहर से बचाव के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से कार्ययोजना तो बनाई जाती है, लेकिन समस्या से निजात नहीं मिलती है। नदी में बाढ़ आने से धान की फसल, गन्ना आदि की फसल नष्ट हो जाती है, लेकिन मुआवजा के नाम पर कुछ भी नहीं मिलता है। बरसात शुरू हो गई, लेकिन बाढ़ से बचाव के लिए कोई उपाय नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed