{"_id":"5b4a3ab94f1c1b3a748b4a5f","slug":"21531591353-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कर रही हैं अनुसूचित जाति के लोगों से भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कर रही हैं अनुसूचित जाति के लोगों से भेदभाव
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के बकवल स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के संगठन को मजबूत करने के साथ अनुसूचित जाति की समस्याओं के निस्तारण को लेकर शासन को घेरने की नीति तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति से भेदभाव का रवैया अपना रही।
पार्टी के महासचिव घनश्याम सहाय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की दलित विरोधी नीतियों के चलते दलित समाज के लोगों का विकास हर क्षेत्र में लगातार पिछड़ता जा रहा है। दलित समाज के लोगों पर हो रहे जुल्म ज्यादती की घटनाओं का एफआईआर तक नहीं लिखा जा रहा है। यहीं नहीं दलित समाज के लोगों को मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं बदले की भावना से बंद किए जा रहे हैं।
विभाग के नगर अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में लेखपाल संघ के हड़ताल से छात्र-छात्राओं का आय ,जाति,निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने में असुविधा उत्पन्न हो रही है। प्रदेश सरकार को लेखपाल संघ से सार्थक पहल कर जनहित में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, जिससे समस्या का हल हो सकें।
विज्ञापन
बैठक में अनिल जायसवाल, शैलेंद्र सिंह पिंटू, जयप्रकाश, सुखचैन सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, रामप्रवेश, रमेश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।