{"_id":"5b312c454f1c1bb16e8b9d4d","slug":"21529949253-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां हर क्षेत्र में बजा रही हैं डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां हर क्षेत्र में बजा रही हैं डंका
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के झंडे गाड़ रही हैं। चाहे वह खेल का मैदान हो अथवा देश की सरहद की रक्षा का। ऐसी ही एक होनहार बेटी है अंतिका प्रकाश। जो जिमनास्ट में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है।
जिले के मुगेसर गांव निवासी ओमप्रकाश राय की बेटी अंतिका प्रकाश ने जिम्नास्ट के रूप में स्थापित हुई है। अंतिका नोएडा में बच्चों को योगाभ्यास के साथ जिम्नास्ट की ट्रेनिंग दे रही हैं। वह इस समय खेलो इण्डिया खेलो की जज भी हैं। दोहरीघाट आईं अंतिका ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें तराशने की जरूरत है। कहा कि आज धन कमाने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भी घातक हो रही। ऐसे में प्राणायाम और आसन योग की क्रियाएं स्वस्थ एवं सुखी रख सकती हैं।
अंतिका ने कहा कि मेरा सपना है कि हमारे जिले की पहचान खेल से भी हो। ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को खेल में राष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान दिलाना मेरा संकल्प है। कहा कि महिलाओं को भी अब स्वयं स्वावलंबी होना होगा उन्हें अपनी ताकत को पहचानना होगा। इस दौरान उन्होंने योग ओर जिमनास्टिक क्रियाएं भी दिखाईं।