{"_id":"5a6784234f1c1b514a8b5400","slug":"21516733475-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के मजदूर संघर्ष के राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के मजदूर संघर्ष के राह पर
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दसवां जिला सम्मेलन मंगलवार को तरवां स्थित एक स्कूल में हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी के राज्य सचिव डा. गिरिश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर विचार रखे। कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आए दिन विरोधाभाषी एवं ढुलमुल बयानों से अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में तनाव बढ़ रहा है। येरुशलम में अमेरिकी दूतावास खोलने, हायर अमेरिकी एवं बाई अमेरिकी की उद्घोषणा ने उदारीकरण के रास्ते पर बढ़ चले तीसरी दुनिया के देशों तथा अमन पसंद विश्व समुदाय को सकते में डाल दिया है।
कहा कि साम्राज्यवादी नीतियों के चलते विश्व मंदी का बोझ मजदूर वर्ग के कंधों पर डाले जाने के खिलाफ दुनिया के मजदूर संघर्ष की राह पर हैं। जिलामंत्री विनोद राय ने पार्टी के बीते सत्र के राजनीतिक क्रिया कलापों तथा संगठन की अद्यतन संगठन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इम्तेयाज अहमद ने 18 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन की तैयारियों में जुट जाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। बैठक को हामिद अली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकर्ताओं ने राज्य सचिव डा. गिरीश शर्मा, इम्तेयाज अहमद एवं हामिद अली का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर डा. अजय कुमर मिश्र, सूर्यदेव पांडेय, फकरे आलम, शमशाद, राम कुमार भारती, रमेश राय, सुग्गन यादव, रामवृक्ष, हिसामुद्दीन, खरभान यादव, सहती राम आदि रहे।