फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला सशक्तीकरण

महिला सशक्तीकरण

Tue, 05 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण
मऊ। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को नगर क्षेत्र के परदहां मिल के पास मौजूद राजीव गांधी डिग्री कॉलेज के प्रांगण में नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं को महिला सुरक्षा और सरकारी की तरफ से उनकी सुरक्षा के लिए संचालित महिला हेल्प लाइनों के बारे में उन्हें बताया गया। इसमें 100 डायल के साथ 1090 के विषय में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090 के विषय में बताया तथा महिलाओं को किस प्रकार सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को अपने-आप को सुरक्षित रखने के तरीके बताए। इसके अलावा महिलाओं को घरेलू हिंसा से निपटने के उपायों को बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष अनीता सिंह और उनकी टीम की महिला आरक्षी प्रमीला पटेल, पुष्पा गुप्ता व सरोज यादव द्वारा सेल्फ डिफेन्स के विषय में जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रधानाध्यापक हुमा परवेज, विद्यालय के शिक्षकगण डा. रेखा दुबे, डा. प्रगति सिंह और कालेज की लगभग 600 छात्राऐं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed