{"_id":"59eccec04f1c1bd8538b8771","slug":"21508691648-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहदी स्मृति दिवस पर हजारों दीप से नहा उठा नरोखर पोखरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहदी स्मृति दिवस पर हजारों दीप से नहा उठा नरोखर पोखरा
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
घोसी। नगर के मझवारा मोड़ स्थित प्रसिद्ध नरोखर पोखरा के घाट पर शनिवार की देर शाम शहीद स्मृति दिवस पर घोसी संघर्ष समिति द्वारा हजारों दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता व कोतवाल डी के श्रीवास्तव ने स्वयं दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। राजा नहुष द्वारा निर्मित नारोखर पोखरा के पूर्वी व उत्तरी सीढ़ियों पर 5 हजार दीपों की पानी में पड़ रही छाया बहुत ही मनमोहक लग रही थी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अरविंद पांडेय, इंतेख़ाब आलम आदि ने उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा, कोतवाल डीके श्रीवास्तव, तहसीलदार एस के गुप्ता आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा और तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रेरणा से घोसी संघर्ष समिति का शहीदों की याद में दीप जलाकर श्रद्धांजलि देना सराहनीय कदम है। इस तरह के कार्यक्रम हर वर्ष होने चाहिए। सीमा पर और देश के अंदर हमारी सुरक्षा में लगे सेना, पैराफोर्स के साथ पुलिस बल के कारण ही हम सुरक्षित हैं। जब हम त्योहार मनाते हैं तब पुलिस के जवान अपने परिवार से दूर रहकर हमारे त्योहारों को सकुशल मनाने में लगे रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक डी के श्रीवास्तव ने कहा कि आज का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। देश जनता की रक्षा में जान गंवाने वाले सेना व पुलिस के शहीद जवानों की याद में नरोखर पोखरा पर दीपों से श्रद्धांजलि और उसके प्रकाश से प्रकाशित घाट यादगार पल हैं। घोसी के लोगों का यह कार्य पुलिस के लोगों का मनोबल बढ़ाएगा। इस तरह के कार्य और मेहनत और लगन से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। समिति के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुये सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब कार्यकर्त्ता, पदाधिकारियों के सहयोग से सफल हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आकिब सिद्दीकी, अरविंद पांडेय, मुन्ना गुप्ता, जहांगीर खान, सलमान घोसवी, गोपाल साहनी, इंतेख़ाब आलम, अतुल शर्मा, तारिक, जियाउद्दीन, अमन, नवाजुद्दीन, खुर्शीद आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन