{"_id":"59b2ddd74f1c1be97f8b52f2","slug":"21504894423-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड टीईटी पास अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड टीईटी पास अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। वर्ष 2011 में पहली बार प्रदेश में आयोजित टीईटी परीक्षा पास करने वाले बीएड धारक अभ्यर्थियों ने सरकार पर वादा खिलाफी करने और शिक्षकों की भर्ती में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को बैठकर कर आंदोलन की रणनीति बनाई।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर आगामी टीईटी पास बीएड अभ्यर्थी 10 सितंबर से तीन दिनों तक राजधानी के लक्ष्मण मेला मैदान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस घोषणा के बाद मऊ टीईटी संघर्ष मोर्चा की सदस्य मुहम्मदाबाद गोहना बाजार स्थित देवरानी जेठानी पोखरा पर एकत्र हुए। यहां पंकज गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने धरना को सफल बनाने की रणनीति बनाई । बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बीते कई महीनों से सत्ता और सरकार में बैठे जिम्मेदार अफसरों और मंत्रियों को पत्र लिखने और अपनी मांगो को लेकर ट्वीट किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से बीएड टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थीयों में काफी रोष है। कहा कि10 से12 सितंबर तक लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदेश के सभी बीएड टीईटी पास अभ्यर्थी धरना देगे। बैठक में गुलाब चैहान, राघवेन्द्र चैरसिया,साजिद, संजीरा, राजेश, शिवकुमार, अलंकार यादव,राकेश गुप्ता, राणा प्रताप,अमित सिंह, उमाशंकर, सर्वेश आदि मौजूद रहे।