{"_id":"59a452414f1c1bc4018b45a5","slug":"21503941185-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध प्रदर्शन
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाना क्षेत्र के मर्यादपुर में पिछले पांच दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण अंधेरा है। इससे नाराज गांववासी सोमवार को सड़क पर उतर गए। बिजली विभाग के खिलाफ गांववासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मोबाइल से लेकर अन्य इलेक्ट्रॉनिक संसाधन भी शो पीस बनकर रह गए हैं । क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस बाबत संबंधित कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन नतीजा सिफर रहा। मर्यादपुर वर्तमान लोकायुक्त संजय मिश्रा का गांव है। ठीक उनके घर के बगल में 65 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे मंदिर सहित चार दर्जन से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति है।
लेकिन पिछले पांच दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान मोतिना देवी, अनिल वर्मा, संजय मिश्रा, संदीप शर्मा, मुसाफिर पाल, शीला, शकुंतला, ज्योति, राधिका, ब्यास मुनि, राजेश मिश्रा आदि शामिल रहे।