{"_id":"596cfd354f1c1b68388b45ce","slug":"21500314933-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला युवक का शव, सनसनी
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़वरा मल के समीप स्थित नहर में सोमवार की सायं एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पाकर मौके पर पहुँचे लोंगो ने उसकी पहचान पहाड़ीपुर खिरिया निवासी रामप्रवेश पुत्र बाबूराम के रूप में हुई।आसपास के लोगों ने घर वालों को सूचना दी तो लोग मौके पर जाकर उसे उठाकर घर ले आएं।घर वालो की माने तो रामप्रवेश बीमारी से पीड़ित था और गूंगा भी था।घर वालो ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
बताया जाता है कि पहाड़ीपुर गांव निवासी रामप्रवेश(25)पुत्र बाबूराम दोपहर के बाद अपने घर से लगभग एक किलोमीटर उत्तर नहर की पटरी पकड़कर शौच करने गया था।शाम को लगभग चार बजे कुछ लोग जब गांव के बाहर गए तो नहर के नाले में एक शव उतराया पड़ा था।जब लोगों ने उसे उठाकर देखा तो सन्न रह गए। सूचना पाकर रामप्रवेश के घर वाले उसे उठाकर लाये और उसका दाह संस्कार कर दिया। अभी उसकी शादी नही हुई थी।