फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2116 people treated at Arogya Mela

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 40 अस्पतालों पर 2116 लोगों का हुआ उपचार

Sun, 11 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
2116 people treated at Arogya Mela
मऊ। नगर के चारों अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिले के 40 सरकारी अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 2116 लोगों का उपचार कर उन्हें दवाई दी गई। साथ ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। रविवार को नगर के हनुमान नगर, भरहू का पुरा, डोमनपुरा, छोटी महरनिया सहित जिले के 40 अस्पताल परिसर में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से 2116 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 858 पुरुष तथा 1016 महिला जबकि 242 बच्चे शामिल रहे। सबसे ज्यादा उपचार चिरैयाकोट पीएचसी पर 121 मरीजों का हुआ। नदवासराय में 70, अमिला में 53, हनुमान नगर में 42, मधुबन में 80, मादीसिपाह में 86 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में 14 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह, डॉ. एसपी अग्रवाल, डॉ. बीके यादव, डॉ. अभिषेक, डॉ. जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed