फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2,102 candidates skipped UPTET on the first day.

Mau News: पहले दिन 2102 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपीटीईटी

Thu, 02 Jul 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
2,102 candidates skipped UPTET on the first day.
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज से यूपी टीईटी  की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।संवाद
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) बृहस्पतिवार को दो पालियों में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की गई। दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा सहायक केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा पर नजर रखे रहे। दो पालियों की परीक्षा में पंजीकृत 22128 के सापेक्ष 20026 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस प्रकार 2102 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास झलक रहा था। यूपीटीईटी को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जनपद में डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज सहित 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से लगभग दो घंटे पूर्व ही अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजनों की भीड़ लग गई थी। मुख्य द्वार पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार चक्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा हुई, जिसमें 11064 के सापेक्ष 9963 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 11064 के सापेक्ष 10063 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया।
00000000000000
डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
मऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जनपद मुख्यालय स्थित सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती तथा अन्य निगरानी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

परीक्षा के बाद मुख्य मार्ग पर लगा रहा जाम
परीक्षा समाप्त होने के बाद नगर के बाल निकेतन, रोडवेज, फातिमा तिराहा सहित विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति रही, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में समय लग रहा था। संवाद
परीक्षार्थी बोले
परीक्षा की कड़ी तैयारी की थी। परीक्षा को लेकर तनाव में था लेकिन पेपर अच्छा होने के चलते सुकून मिल रहा है। -कृष्णा शर्मा, बलिया
पेपर अच्छा गया है। प्रश्नपत्र में आए सभी प्रश्नों को हल किया हूं। अच्छा स्कोर आने की उम्मीद है। शशिकांत, बलिया
यूपीटीईटी की तैयारी काफी समय से कर रही थी। तैयारी अच्छी होने के चलते प्रश्नपत्र को हल करने में समस्या नहीं आ रही थी। -ममता, आजमगढ़
पेपर शानदार रहा। प्रश्नपत्र में आए सभी प्रश्नों को हल की हूं। अच्छा स्कोर आने की उम्मीद है। -सुमंत यादव, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed