फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   21 newly infected patients showed infection in the district in 2012

21 नए संक्रमित मरीजों से जिले में संक्रमण का ग्राफ हुआ 2012

Wed, 16 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
21 newly infected patients showed infection in the district in 2012
मऊ। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का ग्राफ मंगलवार को दो हजार से पार हो गया। 22 नए संक्रमित मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2012 तक पहुंच गई। नए संक्रमित मरीजों में स्वास्थ्यकर्मी, एक बैंककर्मी सहित अन्य लोग शामिल है। कुल मरीजों में 1676 मरीज ठीक हो चुके है। जबकि 21 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को एंटीजेन टेस्ट में 15 तथा आरटीपीसीआर में छह लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के ओन्हाईच से एक, सीएचसी परदहां से एक, एचडीएफसी बैंक से एक, शम्भूद्दीनपुर से एक, ब्राह्मण टोला से एक, भदसा मानोपुर से एक, दोहरीघाट से एक, कासिमपुर से एक व्यक्ति संक्रमित मिले है।
विज्ञापन

इसी तरह से मझवारा से एक, करहां से दो, कहिनौर से एक, सहरोज से एक, भातकोल से एक, दरगाह दोहरीघाट से एक, नगर पंचायत मधुबन से एक, सहादतपुरा से एक, चितविसाव से एक, बरपुर से एक, मानिकपुर से एक, सलाहबाद से एक व्यक्ति संक्रमित मिला। बताया कि नए संक्रमित मरीजों के मिलने से अब कुल मरीजों की संख्या 2012 हो गई है। इसमें 1676 मरीज ठीक हो चुके है। जबकि 21 मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं सक्रिय 315 मरीजों का उपचार चल रहा है। बोले कि नए संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल भेजने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजेन टेस्ट से 960 लोगों की हुई जांच
मऊ। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को पूरे जनपद में 960 लोगों का एंटीजेन से टेस्ट किया गया। जबकि 550 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। बताया कि अब तक 44 हजार 211 लोगों का एंटीजेन टेस्ट हो चुका है। इसमें 1083 लोग संक्रमित मिले है। वहीं 32 हजार 947 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसमें 30 हजार 149 की रिपोर्ट मिल चुकी है। जिसमें 29 हजार 282 निगेटिव रही है। 2 हजार 798की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed