{"_id":"695806d26f02a813580b5f1c","slug":"21-injured-in-48-hours-of-new-years-day-bones-broken-while-speeding-and-performing-stunts-mau-news-c-295-1-mau1002-138742-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नए साल के 48 घंटे में पहुंचे 21 घायल, तेज गति से बाइक चलाने, स्टंट करने में हड्डियां टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नए साल के 48 घंटे में पहुंचे 21 घायल, तेज गति से बाइक चलाने, स्टंट करने में हड्डियां टूटीं
विज्ञापन
नए साल के दो दिन में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया। बीते 48 घंटे में ही 21 सड़क हादसे के मामले जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। तेज गति से बाइक चलाने, स्टंट करने के चक्कर में उनकी हड्डियां टूट गईं।
इनमें से चार घायल गाजीपुर जनपद के थे। चार के सर पर गंभीर चोट लगने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। नए साल का पहला दिन कई युवाओं के लिए हेवी इंजरी वाला दिन बन गया।
चोट लगने के बाद तेरह लोगों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सात मामले पहुंचे। हादसों के आंकड़ों पर गौर करे तो बीते बुधवार रात 12 बजे से शुक्रवार की देर शाम घंटे में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर चोट को लेकर 21 लोग भर्ती हुए।
विज्ञापन
वहीं हादसे में ट्रॉमा सेंटर में चोटिल होकर आए लोगों में करीब 45 से ज्यादा वाहन चालक शामिल रहे। गंभीर हादसों को देखे तो इसमें साल के पहले दिन सबसे खतरनाक हादसा पिपरीडीह रेलवे क्रॉसिंग के पास बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से दो युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी थी, अभी तक दोनों युवक वेंटीलेटर पर है।
इसी तरह से शुक्रवार को दुवारी के पास बिल्थरारोड से आ रहे युवक मोहन अचानक मोड पर बाढ़ से बचाव को लेकर बनी दीवार से टकरा गया। इस हादसे में युवक के सिर पर चोट लगने से वो जिदंगी मौत से जूझ रहा है।
बुधवार रात 12 बजते ही शहर में नए साल का जश्न शुरू हो गया था। जश्न मनाने के लिए युवा सड़कों पर बाइक व कार से फर्राटा भरने निकले। यह सिलसिला बृहस्पतिवार की शाम तक चला। जिले के फोरलेन, बलिया मऊ मार्ग, वनदेवी जाने वाले मार्ग सहित कई दूसरे मार्गों पर युवा फर्राटा भरते नजर आए।
एंबुलेंस से 20 को पहुंचाया इमरजेंसी में अस्पताल
एम्बुलेंस सेवा प्रदाता के प्रोग्राम मैनेजर मजहर ने बताया कि हादसों में घायल लोगों को तत्काल इलाज मिल सके, इसके लिए बुधवार रात से ही सड़कों पर 108 एंबुलेंस भी दौड़ती रहीं। बताया कि बुधवार आधी रात से शुक्रवार की देर शाम तक 21 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें आठ लोगों को एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर किया गया।