{"_id":"6946e723b7af80d3980dcde7","slug":"207-complaints-were-received-on-the-sampoorna-samadhan-diwas-but-only-19-were-resolved-mau-news-c-295-1-svns1028-138069-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संपूर्ण समाधान दिवस में 207 शिकायतें आईं, 19 का ही हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संपूर्ण समाधान दिवस में 207 शिकायतें आईं, 19 का ही हुआ समाधान
विज्ञापन
मुहमदाबाद गोहना के संपूर्ण समाधान दिवस पर जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए डीएम को पत्र सौपने के ब
- फोटो : सांकेतिक
डीएम प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चारों तहसीलों में 207 मामले आए। मौके पर 19 मामलों का ही समाधान हो सका। शेष संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दिए गए। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 79 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। चार शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई।
प्राप्त कुल शिकायतों में से राजस्व विभाग की 57, पुलिस विभाग की 10 सहित शेष अन्य विभागों से संबंधित थी। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने को कहा।
विशेष कर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने राजस्व और पुलिस की संयुक्त संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर शिकायत को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, उप जिलाधिकारी मुहम्दाबादगोहना, तहसीलदार सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 18 मामले आए। इस अवसर पर दो मामले का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया।
मधुबन : स्थानीय तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस सीआरओ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 60 मामले आए। जिसमें से आठ मामले का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया।
सूरजपुर : मधुबन थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल (सेमरा) निवासी विधवा वृद्धा मकला देवी पुत्री पूजन यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। सीआरओ ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
घोसी : स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को सीडीओ प्रशांत नागर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 50 मामले आए। मौके पर मात्र तीन ही समस्याओं का समाधान हो सका। मखदुमपुर मलिक निवासी चंद्रशेखर राम ने चीनी मिल के गंदे पानी के लिए अंडर ग्राउंड ब्रिज बनाने, बड़ागांव उत्तरी निवासी बगेदू यादव ने भूमि के सीमांकन की शिकायत दर्ज कर कराया। अधिकतर शिकायतें राजस्व, भूमि विवाद, रास्ता, नाली, आवास, पेंशन और विकास कार्यों से जुड़ी रहीं।