{"_id":"5ed288ae8ebc3e9082568e94","slug":"2028-thermal-screening-conducted-in-maryadpur-surveying-388-houses-mau-news-vns527516648","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्यादपुर में 388 घरों का सर्वे करते हुए 2028 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्यादपुर में 388 घरों का सर्वे करते हुए 2028 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
फतेहपुर हॉटस्पॉट क्षेत्र में पसरा सन्नाटा,तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिले के एक हॉटस्पॉट क्षेत्र में 388 घरों का सर्वे करते हुए दो हजार से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं फतेहपुर मंडाव हॉटस्पॉट जोन के लिए माइक्रोप्लान बनाते हुए 12 टीमें गठित की गई। जबकि अन्य हॉटस्पॉट गांवों में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइज कार्य किया गया।
विज्ञापन
मधुबन संवाददाता के अनुसार मर्यादपुर में शनिवार को भी 11 टीमों ने सर्वे कार्य चालू रखा। टीम ने दूसरे दिन 388 घरों का सर्वे करते हुए 2028 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। टीम को सर्वे के दौरान 164 लोग बाहरी मिले, जिसकी सूचना टीम ने तहसील प्रशासन को दे दी। वहीं दूसरे कंटेनमेंट जोन धर्मपुर गांव में निगरानी समिति के सदस्यों ने होम क्वारंटीन हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की। साथ ही कोरोना पॉजिटिव के घरों के आस पास के क्षेत्रों को सैनिटाइज किया गया। इसीक्रम में तीसरे हॉटस्पॉट क्षेत्र फतेहपुर मंडाव का माइक्रोप्लान एसडीएम लालबाबू दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बनाया गया। जिसमें फतेहपुर मंडाव के 423 घरों का सर्वे करने तथा 3256 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए पांच सदस्यीय 12 टीमें गठित की गई। बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार डुमराव हॉटस्पाट में सर्वे तथा थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को दुबारा कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के घर सहित आस पास क्षेत्र में बने घरों को सैनिटाइज किया गया। वहीं परदहा ब्लाक के दूसरे हॉटस्पॉट गांव अहिलाद में भी सैनिटाइज कार्य किया गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार हॉटस्पॉट पलिया गांव में सर्वे कार्य पूरा होने के बाद आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए पांच दुकानदारों को चिह्नित किया गया। जिसमें दो किराना, दो सब्जी तथा एक दूध दुकानदार है। चिह्नित दुकानदारों का मोबाइल नंबर हॉटस्पॉट क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।