{"_id":"5c63160fbdec2273a74d061b","slug":"201549997583-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में मजदूरों का हो रहा है शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में मजदूरों का हो रहा है शोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। चीनी मिल वर्कर्स यूनियन सीटू की किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के गेट पर मंगलवार को जमानत अब्बास की अध्यक्षता में जनसभा आयोजित हुई। इसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का जमकर आलोचना की गई। साथ ही मिल के जीएम केएम सिंह को ज्ञापन सौंपा।
सुगर वर्कर्स फेडरेशन के प्रदेश महासचिव शिवाकांत मिश्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की सरकार मजदूर विरोधी है। कहा कि मजदूरों के हितों में बात करने वाली सरकार में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। वहीं जीएम को सौंपे गए ज्ञापन में वंचित न्यूनतम वेतन भोगी को न्यूनतम वेतन देने, उच्च पदों पर कार्यरत श्रमिकों को पदोन्नति करने, सेवानिवृति श्रमिकों की ग्रेज्युटी बढ़ाने ,न्यायालय में लंबित मामलों को वार्ता द्वारा समाप्त करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पूरी करने की मांग की। इस मौके पर राजकिशोर यादव, जमानत अब्बास उर्फ भोलू, जयहिंद राजभर, जयप्रकाश मिश्र, जयराम चौरसिया, सतीश राय, राणा प्रताप सिंह, शंभूनाथ चौरसिया ,भागीरथी मौर्या सहित मौजूद रहे।