फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अतिक्रमण के लिए 247 दुकान मालिकों को नोटिस

अतिक्रमण के लिए 247 दुकान मालिकों को नोटिस

Mon, 14 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के लिए 247 दुकान मालिकों को नोटिस
मुहम्मदाबाद गोहना। शहीद चौराहे से मुख्य बाजार विजय स्तम्भ चौक तक लगने वाले जाम से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन गंने कवायद शुरू कर दी है। एसडीएम अतुल वत्स के निर्देश पर अतिक्रमण की जद में आने वाले कुल 247 पटरी व स्थायी दुकान मालिको को नगर पंचायत ने नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। स्थानीय प्रशासन की माने तो एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे में जाम की समस्या विकट हो गई है। शहीद रोडवेज चौराहा से लेकर बाजार के विजय स्तम्भ चौक तक जाम की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगो की शिकायत पर एसडीएम अतुल वत्स ने नगर पंचायत प्रशासन को अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकान मालिको को स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने पैमाइश कर अतिक्रमण करने वाले 247 गुमटी स्वामियों व स्थाई दुकान मालिकों को नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आरएस पटेल का कहना है कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर शहीद चौराहा से विजय स्तम्भ तक सड़क के पूरब तरफ 112 और पश्चिम तरफ 135 दुकान व गुमटी को अतिक्रमण की जद में चिन्हित किया गया है। बताया कि सभी दुकान स्वामियों को नोटिस भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed