{"_id":"5c30ebf9bdec2256d06c733c","slug":"201546710009-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजागरुकता को बच्चों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजागरुकता को बच्चों ने निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शनिवार को सूरजपुर गांव में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों ने रैली निकाली। रैली में स्वतंत्रता सेनानी कामरेड जयबहादुर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर और प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर के छात्रों ने भाग लिया।
रैली में शामिल छात्र स्वच्छता और ओडीएफ के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए हाथों में तख्ती लेकर चल रहे थे। विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई रैली को प्रधान सावित्री राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में लिए गए तख्ती पर छात्रों ने इज्जत घर का करें प्रयोग, स्वस्थ रहे व बने निरोग, भैया भाभी शर्म करों, खुले मे शौच बंद करों, आदि लिखे श्लोगन लेकर चल रहे थे। रैली सूरजपुर, चकउथ, हांसापुर ,बैदापुर आदि गांव की गलियों से होकर गुजरी साथ ही लोगों को खुले में शौच न करने का संदेश दिया । इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार भारती ने भी लोगों खुले में शौच न जाने की अपील किया। रैली में प्रधानाध्यापक गिरिजा शंकर राय, राजेश राय, सुरेश कन्नौजिया, बृजेश राय, कुमुदलता राय, सुनैना राय, राम अवतार, रामदरश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।