फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्वच्छता मिशन के तहत एसडीएम ने किया शौचालय का निरीक्षण

स्वच्छता मिशन के तहत एसडीएम ने किया शौचालय का निरीक्षण

Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता मिशन के तहत एसडीएम ने किया शौचालय का निरीक्षण
अमिला। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़रॉव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा अमिला के खनिगह और बुद्धि का पुरा के साथ बोझी, पीड़उथ सिंहपुर आदि गांवों में बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण शनिवार को एसडीएम घोसी सीएल सोनकर ने किया। इस दौरान एसडीएम ने चेतावनी दी कि धनराशि जारी होने के बाद जिन लोगों ने शौचालय का निर्माण कार्य शुरु नहीं किया है, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर शनिवार की अलसुबह शौचालय का निरीक्षण करने के लिए गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गावों में बन रहे शौचालयों के साथ स्वच्छता और विद्यालयों में शैक्षिक स्तर की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान अमिला ग्राम प्रधान सीताराम सिंह के साथ ग्रामसभा सदस्यों को भी स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी का एहसास कराया। एसडीएम ने गांव में शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए सभी को प्रेरित किया। बड़राव ब्लाक पहुंचकर एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां कार्यकत्री और सहायिका अनुपस्थित मिली। इस पर उन्होंने बीडीओ बड़राव फैसल आलम से उन पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। शौचालय निर्माण की धनराशि जारी होने के बाद भी जो निर्माण नहीं कराया उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। बोझी पुलिस चौकी पहुंचे एसडीएम ने प्रभारी चंद्रभान सिंह को निर्देशित कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। एसडीएम के सामने ग्रामीणों ने तत्काल शौचालय निर्माण शुरू करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed