{"_id":"5bdde961bdec22561b64405e","slug":"201541269857-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर चाइना की रोशनी से जगमगाएगा शहर और बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर चाइना की रोशनी से जगमगाएगा शहर और बाजार
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दीपों के त्योहार दीपावली पर घर को सजाने संवारने के लिए लोग खास इंतजाम कर रहे हैं। अब की बार दीपावली पर भी शहर व बाजार चाइना की रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। बाजार में चाइनीज झालरों की बढ़ती मांग अब हर घरों में होने लगी है। सस्ते दरों पर उपलब्ध इलेक्ट्रानिक के सजावट के सामान भी इस बार घरों की साज सज्जा में अपनी रोशनी बिखेरेंगे। बाजार में रंगीन मोमबत्ती की भी दुकानें सजने लगी हैं। वहीं मिट्टी के दीयों की मांग कम हो गई है।
दीपावली के दिन हर व्यक्ति अपने घर को खास तरीके से सजाने में जुटा रहता है। तेजी से बढ़ रही महंगाई के चलते अब हर व्यक्ति सस्ता आइटम की मांग कर रहा है। उपभोक्तावादी संस्कृति की नब्ज को पहचान कर विभिन्न कंपनियों ने बाजारों में चाइनीज रंग-बिरंगी झालरों, लाइटों और दीयों से दुकानें पटी पड़ी हैं। इस बार बाजार में बैटरी वाली एलईडी कैंडल, एसएमडी स्ट्रिप लाइट, इलेक्ट्रिक लैनटर्न, एलईडी पाइप स्ट्रीट लाइट, कैंडिल, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की खरीद पर जोर है। जिले के दुकानदार चाइनीज सामान वाराणसी, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि महानगरों से मंगाते हैं। दुकानदारों की मानें तो चाइनीज सामान का रेट 50 प्रतिशत बढ़ने से बिक्री नाम मात्र हो रही है। दीपावली पर लोग घरों को सजाने संवारने के लिए अभी से झालर खरीदने लगे है। ग्लोब, घड़ी लगे शो बल्ब, रंगीन बल्ब लगे सतरंगी रोशनी के गिफ्ट आइटम लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। दीपावली के मद्देनजर सीएफएल व जीरो वाट के रंगीन बल्बों की भी बिक्री बढ़ी है। दीपावली के दिन घरों को सजाने के लिए लोग इलेक्ट्रानिक सामानों को सर्वाधिक पसंद कर रहे हैं। इलेक्ट्रानिक व्यवसायी गुलाब बर्नवाल का कहना है कि चाइनीज सामानों में 50 प्रतिशत रेट बढ़ गया है, इसके चलते बिक्री कम होने से कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अली बिल्डिंग के इलेक्ट्रिक सामानों के दुकानदार महेंद्र कुमार ने बताया कि चाइनीज में तरह-तरह के झालर मिलते हैं। जबकि इंडियन में एक दो वेराइटी ही मिलती है। बताया कि बाजार में सर्वाधिक चाइना के झालरों की मांग बढ़ने के पीछे लो बोल्टेज है। दीपावली के दिन मिट्टी के दीये जलाने के लिए लोगों की रूचि नाममात्र की रह गई है। कुम्हार भी अब दीयों को बनाना कम कर दिये हैं। पहले इनके धंधे को मोमबत्ती ने चौपट किया अब इलेक्ट्रानिक के सामान ने इनकी पूछ कम कर दी है। बाजार में रंगीन मोमबत्तीयां आ गई हैं।