{"_id":"5b1c22514f1c1b644d8b5c06","slug":"201528570449-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर उचक्की महिलाओं ने उड़ाए गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर उचक्की महिलाओं ने उड़ाए गहने
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में चौक स्थित कटरे के पास से शनिवार को दोपहर में चार महिलाओं ने गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना के मीरवा गांव निवासिनी कनक लता को नकली सोने की हंसुली दिखाकर उसके 60 हजार रुपये के गहने लेकर फरार हो गईं। जानकारी के बाद पुलिस ठगी की इस वारदात की जांच-पड़ताल में जुट गई।
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना के मीरवा गांव निवासिनी कनक लता पत्नी धंजू कश्यप (30) अपने पांच वर्षीय बेटे को लेकर ससुराल से मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने मायके नागपुर गांव जा रही थी। इसी बीच वह चिरैयाकोट बाजार में चौक के पास स्थित एक कटरे के सामने थोड़ी देर रुक कर आराम करने लगी। उसी समय चार महिलाएं उसके पास आईं और उससे बातों में उलझा दिया। यह चारों महिलाएं कनक लता को नकली सोने की हंसुली का लालच देकर उसके सोने के बाली, मंगलसूत्र और पायल सहित करीब 60 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। ठग महिलाओं के जाने के बाद जब कनक लता ने बाजार के एक जौहरी को महिलाओं द्वारा दी गई हंसुली दिखाई तो वह नकली निकला। कनक लता को रोता बिलखता देखकर पुलिस ने उससे मामले की जानकारी ली। बाद में ठग महिलाओं की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।