{"_id":"5a245c684f1c1b8e698bfa5b","slug":"201512332392-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटा गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटा गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा टला
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर क्षेत्र के कतुआपुरा पूरब संस्कृत पाठशाला मोहल्ले स्थित एक मकान में रविवार की सुबह घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। आनन- फानन में घर के सदस्यों ने गैस सिलेंडर को बाहर किया। जिसके बाद एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घर के बाहर काफी भीड़ जुट गई।
कतुआपुरा पूरब संस्कृत पाठशाला निवासी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्व गुलाबचंद का मकान है। अशोक अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। अशोक के पुत्र सुनील गुप्ता ने 30 नवंबर को इंडेन गैस एजेसी माता पोखरा से गैस सिलेंडर बुक किया था। जिसकी डिलवरी उन्हें 1 दिसंबर को हुई। पुराना गैस सिलेंडर खत्म न होने के कारण उन्होंने घर में ही आए गैस सिलेंडर को रख दिया। रविवार यानी 3 दिसंबर की सुबह 5 बजे अचानक रखा गैस सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते पूरे घर में गैस का गुब्बार भर गया।जिसके कारण परिवार के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसकी जानकारी सुनील को होने के बाद उन्होंने घर की खिड़की और दरवाजा खोलते हुए गैस सिलेंडर को सीढ़ी पर रखा और तत्काल इसकी सूचना पड़ोसियों केे दी। देखते ही देखते पूरा सिलेंडर खाली हो गया। घटना के बाद सुनील ने इसकी आनलाइन शिकायत दर्ज कराई।