फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   20 patients including three policemen of Rampur Belauli police post

रामपुर बेलौली पुलिस चौकी के तीन पुलिसकर्मी सहित मिले 20 मरीज

Sun, 09 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
20 patients including three policemen of Rampur Belauli police post
मऊ। जिले में रविवार को एंटीजेन टेस्ट में रामपुर बैलोली पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों सहित 20 लोग संक्रमित मिले। जिले में नए संक्रमित मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 726 पहुंच गई। रविवार को एंटीजेन टेस्ट में सबसे ज्यादा मरीज दोहरीघाट कस्बा में सात फिर मधुबन तहसील में सात की संख्या में मिले। इन मरीजों को कोविड अस्पताल भेजने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

रविवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बीएचयू से रविवार को कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। जिले में शनिवार को देर रात 15 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। जबकि रविवार तक 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। जिसे मिलाकर जिले में अब तक 726 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसमें 468 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सात लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बताया कि रविवार को एंटीजन टेस्ट के माध्यम से पॉजिटिव मिले उसमें जलनिगम का एक अफसर, सिंधी कॉलोनी का एक व्यक्ति तथा नदवल के दो लोगों रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।वही बड़राव सीएचसी पर जांच में रामपुर गांव निवासी एक ही परिवार के दो लोग तथा गांव का एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं मधुबन तहसील में फतेहपुर मंडाव सीएचसी की टीम ने रामपुर बेलौली पुलिस चौकी में जांच की। जिसमें तीन पुलिसकर्मी तथा काठतराव निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इसी क्रम में टीम ने मधुबन कस्बा के सब्जी मंडी में 31 लोगों के एंटीजेन टेस्ट में तीन व्यक्ति संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दोहरीघाट सीएचसी द्वारा 44 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। जिसमें दोहरीघाट नगर पंचायत के मल्लाह टोला के पांच लोग तथा सदर बाजार में जांच में सात वर्षीय बालिका और एक व्यक्ति संक्रमित मिले। वहीं शनिवार की देर सायं दक्षिण टोला थाने से पुलिस कर्मी, मानिकपुर शहरोज से एक व्यक्ति, भुजौटी कॉलोनी से एक व्यक्तिकी रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। वहीं हेरिटेज अस्पताल से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 709 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव मिली। इसमें 468 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। 251 एक्टिव कोरोना पाजीटिव मरीज जिले मे है।

दस दिन में 12 हजार से ज्यादा लोगों का हो चुकी हैं एंटीजेन टेस्ट
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को आरटी पीसीआर से जांच के लिए 415 लोगों का सैंपल लेकर बीएचयू भेजा गया। वही 1559 लोगों का एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जांच हुई। बताया कि अब तक जिले में कुल 12169 लोगों का एंटीजन टेस्ट से जांच हुई। एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जिले में कुल 238 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सीएमओ ने बताया कि जिले से 14938 लोगों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। जिसमें 13954 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है ।इसमें 13691 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed