{"_id":"68262d24ce0a4054c3008a74","slug":"20-out-of-22-water-coolers-are-not-working-cold-water-is-not-available-mau-news-c-295-1-svns1028-127970-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 22 वाटर कूलरों में से 20 खराब, नहीं मिल रहा ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 22 वाटर कूलरों में से 20 खराब, नहीं मिल रहा ठंडा पानी
विज्ञापन
घोसी। गर्मी के मौस में स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर से खराब पड़े हैं। परेशान लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कूलरों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
नगर पंचायत घोसी की तरफ से नगरवासियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए बस स्टेशन, तहसील घोसी, कोतवाली घोसी, रेलवे स्टेशन, सीताकुंड, मझवारा मोड़, नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय के समीप, एलआईसी कार्यालय के समीप, कादीपुर, करिमुद्दीनपुर सहित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 22 सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। इनमें से लगभग 20 वाटर कूलर खराब हैं।
मई माह का 15 दिन बीत गया, लेकिन खराब वाटर कूलरों की मरम्मत नहीं कराई।
इसके चलते राहगीरों सहित आस पास के लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। सीताकुंड, बस स्टेशन, ब्लाॅक कार्यालय के समीप, एलआईसी कार्यालय के समीप, कादीपुर, करीमुद्दीनपुर, मदापुर समसपुर के वाटर कूलरों के फ्रीजर, स्टेबलाइजर, मोटर, बिजली बोर्ड आदि चोरी हो गया है।
विज्ञापन
लेकिन नगर पंचायत प्रशासन को जानकारी नहीं है। इस संबंध में घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, सुनील मौर्य का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन वाटर कूलर मरम्मत कराने का काम कागज पर ही चल रहा है।
इस बाबत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि खराब वाटर कूलरों का सर्वे कर मरम्मत कराई जा रही है। जगह-जगह सबमर्सिबल लगाए जा रहे हैं।