{"_id":"66a3f5890553f156cf0c94b6","slug":"20-anm-centers-could-not-be-completed-even-after-one-year-mau-news-c-295-1-mau1001-115668-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एक साल बाद भी पूरे नहीं \nहो सके 20 एएनएम सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एक साल बाद भी पूरे नहीं हो सके 20 एएनएम सेंटर
विज्ञापन
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 20 एएनएम सेंटर का निर्माण होना था। एक एएनएम सेंटर का निर्माण पर 31.71 लाख रुपये से होना था। लेकिन अधिकतर एएनएम सेंटर अभी भी अधूरे पड़े हैं। सभी एएनएम सेंटर 15वें वित्त के तहत किया जाना है।
शासन की तरफ से निर्माण के लिए लखनऊ की निर्माण इकाई उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड लेबर डेवलपमेंट फेडरेशन (यूपीसीएलडीएफ) को नामित किया गया था। करीब एक साल पहले ही जमीन चिह्नित होने के बाद से निर्माण इकाई को आधी धनराशि दी गई थी। लेकिन निर्माण इकाई ने काम करने की बजाय एएनएम सेंटर के निर्माण का काम छोटे ठेकेदारों को दे दिया था। ठेकेदारों ने काम कराने के बाद भी समय से भुगतान नहीं होने पर उस समय भी काफी हंगामा किया था। आरोप था के निर्माण इकाई के जेई ने अपने किसी रिश्तेदार के नाम पर टेंडर लिया था। उस समय भी काम मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर निवर्तमान सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने जांच के दौरान कोपागंज ब्लॉक के सरवां, सेनुराइच सहित कुछ अन्य सेंटर पर अनियमितता पाई थी। जिसे दोबारा तोड़कर बनाया गया था।
इन जगहों पर बनना है एएनएम सेंटर
चकसहजा, टिहुली, गड़झौली, चलहां, जसरा, गोकुलपुरा, तेंदुली, उतरेजपुर, हाफिजपुर, धर्मसीपुर, तिघरा, मादी दुल्लह, फरसरा खुर्द, चक्की मुसाडोही, मोइनुद्दीनपुर, भरथिया कादीपुर, रइसा, खालिसपुर, सरवां और सेनुराइच।
विज्ञापन
अभी तक जनपद में मात्र तीन एएनएम सेंटर का ही काम पूरा हो सका है। अभी शेष का काम अधूरा है। निर्माण इकाई के संबंधित अधिकारी को काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। -ज्ञानेंद्र गौरव, जेई, स्वास्थ्य विभाग