फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   20 acres of submerged in canal break

नहर टूटने से 20 एकड़ फसल जलमग्न

Fri, 27 Jul 2018 10:49 PM IST
mau
mau Updated Fri, 27 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
20 acres of submerged in canal break
घोसी ब्लाक के सुल्तानपुर गांव में नहर टूटने से जलमग्न हुई फसल। - फोटो : mau
तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के उत्तर स्थित लिंक नहर शुक्रवार की भोर में चार मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे 20 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हो गए। नहर के ओवरफ्लो होने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


दोहरीघाट मुख्य पंप कैनाल से पीड़सूई गांव से होते हुए सुल्तानपुर गांव होते हुए निकली है। सिंचाई विभाग द्वारा नहर की सफाई न कराने से नहर जगह जगह से जर्जर हो चुकी है। इसका सबसे ज्यादा असर सुल्तानपुर गांव के पास मुख्य पुलिया के पश्चिम नहर का दक्षिणी बंधा पर हुआ है। जहां मरम्मत के अभाव में बंधा कमजोर हो गया था। पिछले कई दिनों से नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जाने से शुक्रवार की भोर 4 बजे के करीब बंधा टूटकर बह गया। बंधा टूटने के बाद क्षेत्र के मो. इस्लाम, श्रीकिशुन, नवीन अहमद, सबहुद्दीन, अब्दुल्लाह जहीर, असलम, सत्येंद्र, नदीम सहित दूसरे किसानों के करीब 20 एकड़ की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


उधर नहर टूटने की जानकारी मिलने पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। जहां देर शाम 6 बजे तक चले मरम्मत कार्य के बाद टूटे बंधे को दुरस्त करा दिया गया।  उधर नहर टूटने से डूबी फसलों के किसान राजेंद्र यादव का कहना हैं कि कई बार सिंचाई विभाग के नहर के जर्जर हालात से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों ने न तो कभी सफाई कराया न ही पानी छोड़े जाने के बाद मानीटरिंग की। जिसके चलते बंधा टूटने से किसानों की फसल जलमग्न हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed