फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2 lakhs fraud in the name of sending abroad tied and beaten for asking for money

Mau News : विदेश भेजने के नाम पर 2 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर बांधकर पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Thu, 13 Mar 2025 07:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 07:05 PM IST
सार

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के बाद पैसा मांगने वालों की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
2 lakhs fraud in the name of sending abroad tied and beaten for asking for money
पुलिस कर रही तफ्तीश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी पिता और पुत्रों ने विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से दो लाख रुपये ठग लिए। पैसा मांगने पर बुधवार को घर में बंद करके हाथ पैर बांधकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की शाम तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव निवासी नसीम अख्तर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार प्रधानपुर गांव निवासी जाफर, उसके पुत्र आमीर और शाकिर ने विदेश भेजने के लिए उससे दो लाख रुपये लिए थे। काफी दिन तक टालमटोल के बाद वीजा के लिए उसे मुंबई भेजा।
विज्ञापन


वहां वीजा नहीं मिलने पर बुधवार को वापस आया और उनके घर पहुंचा। पैसे मांगने पर तीनों उसे गाली देने लगे, दो अज्ञात लोगों ने घर में बंद करके उसका हाथ पैर बांधकर पीटा। शोर सुनकर मुहल्ले के लोग वहां पहुंचे तो बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed