{"_id":"5cd1d7ccbdec2207186a4f2a","slug":"191557256140-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका विलंब पहुंची, हेडमास्टर को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका विलंब पहुंची, हेडमास्टर को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शिक्षकों की कार्य प्रणाली पर नजर रखने के लिए जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने कई विद्यालयों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की। वहीं, एक शिक्षिका के विलंब से स्कूल पहुंचने पर हेड मास्टर को फटकार लगाई।
जिला समन्वयक ने आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक सहायक अध्यापिका 22 मिनट देर से विद्यालय पहुंची। प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सहायक अध्यापिका को चेतावनी दी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने प्राथमिक विद्यालय रणवीरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका 7.52 बजे विद्यालय पहुंची। जबकि विद्यालय में पहुंचने का समय पूर्वाह्न 7.30 बजे है। प्रधानाध्यापक तथा सहायक अध्यापिका को चेतावनी दी।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय रकौली का निरीक्षण किया। पांचवीं के बच्चों से हिंदी अंग्रेजी में रिजल्ट लिखने को कहा। बच्चों द्वारा सही लिखे जाने पर प्रोत्साहित किया। लाइब्रेरी सहित अन्य व्यवस्था ठीक मिला। कंपोजिट स्कूल मुंगेसर का निरीक्षण किया। यहां खेलकूद के सामानों तथा पुस्तकालय सहित शैक्षिक गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमी मिलने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी दिया। कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।